MP NEWS : भिंड। कलेक्टर बंगले में भाजपा विधायक और कलेक्टर के बीच हुए विवाद पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्तारूढ़ दल का विधायक कलेक्टर के बंगले में घुसकर उन्हें धमकाने और हाथ उठाने की कोशिश करे।
MP NEWS : सिंघार ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले की जड़ में किसानों की खाद संकट से जुड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के किसान लंबे समय से खाद के लिए परेशान हैं, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके प्रशासनिक अधिकारी किसानों और जनप्रतिनिधियों की बात सुनने को तैयार ही नहीं हैं।
MP NEWS : उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “यह सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। सत्ता में होने के बावजूद भाजपा विधायक को कलेक्टर के घर जाकर धमकाने जैसी स्थिति क्यों आ गई? इसका सीधा कारण है कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।” सिंघार ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव किसानों की समस्याएं कब दूर करेंगे।













