MP News:Indore: तुकोगंज में लड़कियों की मारपीट का वायरल वीडियो, पुलिस जांच में निकला आपसी विवाद का मामला

Rahul Goshwami

MP News:Indore: इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में लड़कियों के बीच मारपीट का वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। शुरुआती तौर पर इसे गंभीर विवाद माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में यह मामला आपसी कहासुनी का निकला।

पुलिस के अनुसार, मारपीट करने वाली दोनों लड़कियां आपस में सहेलियां हैं। किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक-दूसरे के साथ डंडे और हाथ से मारपीट की। इस दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी गलती स्वीकार की और आपस में समझौता (राजीनामा) कर लिया। पुलिस के सामने दोनों ने एक-दूसरे से माफी भी मांगी।

पुलिस ने बताया कि दोनों ही पक्ष नाबालिग हैं और मामूली विवाद को लेकर यह घटना हुई थी। समझाइश देने के बाद दोनों को उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।

MP News:Indore: पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचाने के लिए उन्हें जागरूक करें।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *