Bhopal News : बंधक बनाकर बहू को पीटा, ससुर और देवर पर FIR दर्ज….

भोपाल। Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक महिला को उसके ही ससुर और देवर ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीट डाला। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Bhopal News : जानकारी के अनुसार, पीड़िता सीमा गौर की शादी जिस घर में हुई थी, उसी घर में उसकी बहन की भी शादी हुई थी। सीमा के पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और इसी बीच घर में आपसी झगड़े बढ़ते जा रहे थे। दोनों बहनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद सीमा ने बहन पर सिलबट्टे से हमला करने की कोशिश की।

मामले में बीच-बचाव करने आए देवर और ससुर ने सीमा को ही निशाना बना लिया। उन्होंने सीमा को कमरे में बंद किया और डंडों से बुरी तरह पीटा। घटना के बाद सीमा ने हिम्मत कर पिपलानी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories