MP NEWS: Indore: फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा, 4 गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का शक
MP NEWS: Indore: तुकोगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभय प्रशाल के पास स्थित एडवाइजरी कंपनी इंफिनिक्स इन्फोटेक पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब 210 कर्मचारी मौजूद थे।
पुलिस ने कंपनी के जिम्मेदार चार लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य कर्मचारियों को पूछताछ के बाद रवाना कर दिया गया। इनमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल थीं, जिन्हें कथित तौर पर सॉफ्टवेयर बेचकर मोटा इंसेंटिव और मुनाफे का लालच दिया जाता था।
जांच के दौरान पुलिस को कई कंप्यूटर और हार्ड डिस्क मिले हैं, जिनमें ठगी से जुड़े अहम डेटा होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंपनी सॉफ्टवेयर बिक्री के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी का नेटवर्क चला रही थी।
MP NEWS: Indore: पुलिस को संदेह है कि इस पूरे मामले में ठगी की रकम करोड़ों रुपये तक पहुंच सकती है। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय एसीपी विनोद दीक्षित सहित तीन थानों की पुलिस टीम मौजूद रही। करीब सात घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद कंपनी के दफ्तर को सील कर दिया गया।
MP NEWS: Indore: पुलिस ने बताया कि पूरे मामले का खुलासा जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा।











