MP NEWS: भोपाल। राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार रात एक महिला अपनी एक साल की बेटी के साथ मल्टी की छत से नीचे गिर गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। यह हादसा आत्महत्या है या दुर्भाग्यवश हुई दुर्घटना, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
MP NEWS: घटना निशातपुरा इलाके की राजवंश कॉलोनी की है, जहां 30 वर्षीय गौरी सिसोदिया अपनी एक साल की बेटी ओनी के साथ छत पर टहलने गई थीं। गौरी का परिवार वहां एक किराए के फ्लैट में रहता है। उनके पति ज्ञानेंद्र सिसोदिया के मुताबिक, रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद गौरी ने परिवार को बताया कि वह छत पर टहलने जा रही हैं। बेटी को गोद में लेकर वह ऊपर चली गईं।
MP NEWS: कुछ देर बाद तेज आवाज सुनाई दी। परिवार और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो मां-बेटी खून से लथपथ हालत में नीचे पड़ी थीं। दोनों को तत्काल पीपुल्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गौरी को मृत घोषित कर दिया। बेटी ओनी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
MP NEWS: वेंटिलेशन स्पेस में गिरीं मां-बेटी
MP NEWS: पुलिस जांच में सामने आया है कि फ्लैट की छत पर बनी वेंटिलेशन स्पेस के पास मां-बेटी नीचे गिरे। मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गौरी बच्ची को छत की बाउंड्री पर बैठाए हुए थीं। अचानक बच्ची उनके हाथ से छूट गई और नीचे गिर गई। इसके तुरंत बाद गौरी भी पीछे से छलांग लगा दी।
MP NEWS: गौरी के पति ज्ञानेंद्र सिसोदिया ने बताया कि वह पास की एक दुकान पर सामान लेने गए थे, तभी मल्टी में रहने वाली एक भाभी का फोन आया कि छत पर हादसा हो गया है। जब वह दौड़ते हुए घर पहुंचे तो पत्नी बेसुध हालत में पड़ी थीं और भाभी बच्ची को गोद में लेकर रो रही थीं।
MP NEWS: पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
MP NEWS: पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मर्ग कायम कर लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एएसआई रामप्रसाद भारती के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि घटना आत्महत्या है या फिर महज एक दुर्घटना। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की दिशा तय की जाएगी।
MP NEWS: गौरतलब है कि गौरी सिसोदिया गृहिणी थीं। उनकी शादी तीन साल पहले अरेंज मैरिज के जरिए हुई थी। पति ज्ञानेंद्र भोपाल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और एक शराब कंपनी में मेंटेनेंस का काम भी करते हैं। मूल रूप से यह परिवार सीहोर का रहने वाला है।











