MP NEWS: भोपाल: भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में फर्जी भारतीय जनता पार्टी (BJP) लेटरहेड बनाकर झूठी शिकायत दर्ज कराने के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोपी विशाल सिंह राजपूत और घनश्याम सिंह राजपूत पर अधिवक्ता अजय त्रिपाठी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
MP NEWS: जानकारी के मुताबिक, आरोपी घनश्याम सिंह को लेटरहेड में बीजेपी का “राज्य सह-संयोजक” बताया गया था, जबकि भाजपा ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई पद या प्रकोष्ठ पार्टी संगठन में अस्तित्व में ही नहीं है।
MP NEWS: यह फर्जी दस्तावेज 21 जनवरी 2025 को तैयार किया गया था। अधिवक्ता त्रिपाठी का आरोप है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और एक जमीन को हड़पने की साजिश के तहत यह फर्जीवाड़ा किया गया। कोर्ट के आदेश पर कोलार पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।













