Friday, April 10, 2026
34.1 C
Raipur

MP News: तीन साल बाद भी चालू नहीं चौपाटी का वाटर एटीएम, अन्य मशीनें भी बंद; नगर निगम पर उठे सवाल

MP News: नगर निगम क्षेत्र में शुद्ध पेयजल व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। महापौर रानी अग्रवाल के कार्यकाल में लगाए गए तीन वाटर एटीएम में से चौपाटी (वार्ड 40 वैढ़न) में स्थापित वाटर एटीएम करीब तीन साल तक बंद रहने के बाद अब शुरू करने की कवायत की जा रही है। जबकि शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर लगे वाटर एटीएम अब भी बंद पड़े हैं।

जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा आम नागरिकों को सस्ता और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर में तीन स्थानों—मोरवा फल मंडी, ग्रामीण तहसील माजन मोड़ (एसपी कार्यालय के पास) तथा चौपाटी वैढ़न—पर वाटर एटीएम स्थापित किए गए थे। लेकिन रखरखाव और निगरानी के अभाव में ये मशीनें शुरू से ही सुचारू रूप से संचालित नहीं हो सकीं।

MP News:बताया जा रहा है कि मोरवा फल मंडी और ग्रामीण तहसील के पास लगे वाटर एटीएम आज तक चालू नहीं हो सके हैं। उपयोग में न आने के बावजूद मशीनों की मोटर खराब होने की बात सामने आई है, जिससे पूरे मामले में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए इन वाटर एटीएम का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल की आवश्यकता बढ़ने के बावजूद मशीनों का बंद रहना लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

बंद पड़े वाटर एटीएम को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। नागरिकों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो और सरकारी धन का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

MP News: गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा तीन वाटर एटीएम के साथ दो स्मार्ट टॉयलेट भी स्थापित किए गए थे। चौपाटी का वाटर एटीएम लंबे समय तक बंद रहने के बाद अब शुरू करने की प्रक्रिया में है। लोगों को उम्मीद है कि मशीनें जल्द चालू होंगी और गर्मी के मौसम में आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Ambikapur Crime: अंबिकापुर ‘निर्भया कांड’ का आरोपी गिरफ्तार, चिरमिरी में छिपा मिला

Ambikapur Crime: अंबिकापुर में हुए ‘निर्भया कांड’ के आरोपी...

Related Articles

Popular Categories