Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : नाबालिग को बहला-फुसलाकर बैंगलोर ले गया आरोपी, रीवा पुलिस...

MP News : नाबालिग को बहला-फुसलाकर बैंगलोर ले गया आरोपी, रीवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
108

MP News :  रीवा। रीवा जिले के त्यौंथर तहसील अंतर्गत जनेह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ट्रक चालक है और उसकी पहचान पीड़िता से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी।

जानकारी के अनुसार, फरियादी ने बीते 09 सितंबर 2025 को जनेह थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 04 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे बिना बताए घर से चली गई है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की।

Read More : Breaking News : द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश पर फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत

जनेह थाना प्रभारी कन्हैया बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गहन छानबीन करते हुए 04 अक्टूबर 2025 को अपहृता को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के गौहनिया से दस्तयाब किया।

पीड़िता का सनसनीखेज बयान: पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में पीड़िता ने खुलासा किया कि आरोपी सुजीत कुशवाहा उसे बहला-फुसलाकर ट्रक में बैठाकर बैंगलुरु ले गया था। इसके बाद वह उसे वापस गौहनिया (प्रयागराज) ले आया, जहाँ किराए का कमरा लेकर रखा और इस दौरान कई बार उसके साथ बलात्कार (दुष्कर्म) किया।

Read More : India-Japan Relations : PM मोदी ने जापान की पहली महिला पीएम साने ताकाइची को दी बधाई

पीड़िता के बयान को आधार मानते हुए पुलिस ने मामले में अपहरण की धाराओं के साथ-साथ धारा 64 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता), 5/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3 (2) (5) एससी-एसटी एक्ट की धाराएँ जोड़ीं।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सुजीत कुशवाहा (पिता केमला प्रसाद कुशवाहा, उम्र 25 वर्ष, निवासी सोहागी, थाना सोहागी, जिला रीवा) को 19 अक्टूबर 2025 को सतना जिले से गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी जनेह कन्हैया बघेल ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ट्रक चालक है और पीड़िता की पहचान उससे फेसबुक के माध्यम से हुई थी। उसने किशोरी को बहलाकर पहले बेंगलुरु ले गया और बाद में प्रयागराज के गौहनिया में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

Share The News
Previous articleBreaking News : द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश पर फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत
Next articleRailway Video Viral : चलती ट्रेन के गेट पर रेलकर्मी ने फोड़ा नारियल, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here