Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Raipur

MP News : बुरहानपुर : केले के दामों में गिरावट से परेशान किसान ने दीपावली पर किया अनोखा विरोध

बुरहानपुर। जिले के खकनार क्षेत्र से दीपावली के दिन एक हैरान कर देने वाला दृश्य सामने आया। केले की गिरती कीमतों से परेशान एक किसान ने कपड़े उतारकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। किसान का नाम ईश्वर बताया जा रहा है, जिसने कहा कि केले के दाम अब सिर्फ दो से तीन रुपये किलो रह गए हैं।

किसान ईश्वर ने कहा कि इतनी कम कीमत मिलने से मेहनत और लागत भी नहीं निकल पा रही, ऊपर से दीपावली जैसे त्योहार पर बच्चों को नए कपड़े और पटाखे तक नहीं दिला पा रहे। अपनी इस बेबसी को दिखाने के लिए उसने कपड़े उतारकर बाजार में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।

यह विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो देखने के बाद कई लोग किसानों की स्थिति पर दुख और आक्रोश दोनों व्यक्त कर रहे हैं।

ईश्वर का आरोप है कि शासन-प्रशासन किसानों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है और केले उत्पादक किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उसने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो किसान व्यापक आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P 12वीं बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 13 छात्र नकल करते पकड़ाए , CCTV से कड़ी निगरानी

भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा...

इंदौर में चाकूबाजी! मोबाइल विवाद ने लिया हिंसक रूप, नाबालिग पर हमला, CCTV फुटेज आया सामने

इंदौर: शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित प्रजापत नगर में...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds