Tuesday, February 24, 2026
22.8 C
Raipur

MP NEWS : बिजली विभाग की मनमानी, पैरालिसिस पीड़ित का कनेक्शन काटा, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

MP NEWS : भोपाल। भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की कथित अमानवीय कार्रवाई ने शहर में हलचल मचा दी है। मामला बिस्मिल्ला कॉलोनी निवासी मुनीर अहमद का है, जो पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और कच्चे मकान में रहते हैं। विभाग ने उन्हें मनमाने तरीके से भारी-भरकम बिजली बिल थमा दिया। जब बिल जमा नहीं किया गया, तो न केवल उनका बिजली कनेक्शन काट दिया गया, बल्कि उन पर बिजली चोरी का भी मामला दर्ज कर दिया गया।

MP NEWS : इस अन्याय की जानकारी जब कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को मिली, तो वे मुनीर अहमद को व्हीलचेयर पर बैठाकर चांदबढ़ जोन बिजली कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई, लेकिन अधिकारियों ने अपनी गलती स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

MP NEWS : कांग्रेस ने उठाई आवाज

MP NEWS : मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया कि यह गरीब और बीमार व्यक्ति कई बार अपनी समस्या लेकर विभाग के चक्कर काट चुका था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, “मुनीर अहमद का घर दो कमरों का है, फिर भी बिजली विभाग मनमानी तरीके से भारी बिल भेज रहा है। मजबूरी में जब उन्होंने बिजली का उपयोग शुरू किया, तो उन पर चोरी का केस बना दिया गया।”

MP NEWS : शुक्ला ने जोन के एई रविंद्र अग्रवाल से तत्काल जवाब मांगा और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो सभी पीड़ितों के साथ चीफ इंजीनियर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

MP NEWS : प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि:

* स्मार्ट मीटर के नाम पर पुराने मीटर हटा कर फर्जी तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए अवैध वसूली की जा रही है।
* मीटर को लैब में चेक कराने की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है, और बिना भरोसेमंद रिपोर्ट के गरीबों पर प्रकरण थोपे जा रहे हैं।
* आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

MP NEWS : कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी

MP NEWS : विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश पंथी, तारिक अली, अमित खत्री, संदीप सरवैया, प्रिंस नवांगे, मुजाहिद सिद्दीकी, विजेंद्र शुक्ला, बाबर खान, अलीम उद्दीन बिल्ले, केशव मोरे, फिरोज खान, दर्शन कोरी समेत कई नेता मौजूद रहे।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories