Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Raipur

MP Morena Crime : पेड़ पर लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, 15 दिन पहले हुई थी शादी

मुरैना, मध्यप्रदेशMP Morena Crime : जिले के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसंगपुर गांव में एक प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ पर दोनों के शव फंदे से लटकते मिले। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान आकाश उर्फ राजाबाबू कुशवाहा के रूप में हुई है, जो बिसंगपुर गांव का निवासी था। वहीं युवती का नाम बसंती कुशवाहा है, जो सागर जिले की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि बसंती पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन करीब 15 दिन पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी और मुरैना आकर एक साथ रहने लगे थे।

बसंती के परिवार की ओर से सागर जिले में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। दोनों पिछले 15 दिनों से गांव में ही रह रहे थे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास एक पेड़ पर दोनों के शव लटकते हुए देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची स्टेशन रोड थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस बीच मृतक युवक के परिजनों ने बसंती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P 12वीं बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 13 छात्र नकल करते पकड़ाए , CCTV से कड़ी निगरानी

भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा...

इंदौर में चाकूबाजी! मोबाइल विवाद ने लिया हिंसक रूप, नाबालिग पर हमला, CCTV फुटेज आया सामने

इंदौर: शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित प्रजापत नगर में...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds