Monday, March 30, 2026
37.1 C
Raipur

M.P News : IAS सर्विस मीट के चलते IPS अधिकारियों की पदोन्नति पर लगी रोक, DPC स्थगित

भोपाल : मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर होने वाली विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अहम बैठक को आज स्थगित कर दिया गया है। राजधानी भोपाल में आयोजित हो रही तीन दिवसीय IAS सर्विस मीट-2025 के कारण यह निर्णय लिया गया। डीपीसी के टलने से प्रदेश पुलिस सेवा के कई वरिष्ठ और मध्यम स्तर के अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया फिलहाल अटक गई है।

कई बैच के अधिकारियों की पदोन्नति होनी थी
जानकारी के अनुसार, 1994-95 बैच के आईपीएस अधिकारियों को स्पेशल डीजी बनाए जाने पर डीपीसी में निर्णय होना था। इसके अलावा 2001, 2008, 2010, 2011, 2012 और 2013 बैच के अधिकारियों की पदोन्नति पर भी विचार प्रस्तावित था। इन बैचों के अधिकारियों को विशेष महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक और सिलेक्शन ग्रेड में पदोन्नत किया जाना था।

Read More : M.P Crime : सिंगरौली में आदिवासियों पर वन विभाग की बर्बरता का आरोप, पिटाई का Video वायरल, जीतू पटवारी ने की FIR की मांग

शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी थे शामिल
यह डीपीसी बैठक मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में आयोजित होनी थी। बैठक में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला और वरिष्ठ अधिकारी राजेश राजौरा की उपस्थिति प्रस्तावित थी। हालांकि, IAS सर्विस मीट के आयोजन और व्यस्त प्रशासनिक कार्यक्रमों के चलते बैठक को आगे की तारीख तक टाल दिया गया।

अधिकारियों में बढ़ी बेचैनी
डीपीसी टलने से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे आईपीएस अधिकारियों में असंतोष और बेचैनी देखी जा रही है। कई अधिकारी लंबे समय से पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे थे। माना जा रहा है कि डीपीसी की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी ताकि प्रशासनिक संतुलन और पुलिस महकमे की कार्यक्षमता प्रभावित न हो।

जल्द हो सकता है नया शेड्यूल
सूत्रों के मुताबिक, IAS सर्विस मीट समाप्त होने के बाद शासन स्तर पर डीपीसी की नई तिथि तय की जा सकती है। गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग इस दिशा में समन्वय कर रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories