mp Illegal Coal:जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल झिगुरदा खदान के पास अवैध कोयला परिवहन का मामला सामने आया है।
एनसीएल सुरक्षा टीम ने देर रात संदिग्ध पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
जांच में पाया गया कि वाहन में लदा कोयला अवैध था और परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
यह कार्रवाई लगातार बढ़ रही कोयला चोरी की शिकायतों के बाद की गई थी।

mp Illegal Coal:सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया वाहन नायडू नामक व्यक्ति का है, जो स्थानीय कोयला तस्करी गिरोह से जुड़ा माना जाता है। आशंका है कि यह समूह लंबे समय से अवैध रूप से कोयला निकालकर बाजार में बेच रहा था।
mp Illegal Coal:मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी शामिल हैं, जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है और दोनों फरार हैं।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पूरी जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कोयला कहां से निकाला गया और कहां ले जाया जा रहा था, साथ ही पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।











