rewa news : रीवा : रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत जय स्तंभ चौराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब खुलेआम शराब पी रहे शराबियों पर पुलिस की दबिश पड़ गई। पुलिस को देखते ही शराबी मौके पर शराब की बोतलें छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस स्थान से लगातार शराबखोरी की शिकायतें मिल रही थीं।
rewa news : दरअसल पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जय स्तंभ का है, जहां बंद पड़ी बड़ी पेट्रोल टंकी के पास कुछ शराबी रोजाना खुलेआम शराब का सेवन कर रहे थे। कई बार पुलिस द्वारा समझाइश दिए जाने के बावजूद शराबियों का जमावड़ा लगातार बना हुआ था। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही पुलिस फोर्स वहां पहुंची, शराबी शराब की बोतलें मौके पर छोड़कर भागते नजर आए।
rewa news : मौके पर मौजूद कुछ ठेले वालों को भी पुलिस ने समझाइश दी। पुलिस का कहना है कि चने और अंडे के ठेले खड़े रहने की वजह से यहां शराबियों का जमघट लग जाता है, जिससे सार्वजनिक माहौल खराब होता है।
rewa news : थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि “जय स्तंभ चौराहे पर कुछ ठेले लगे रहने की वजह से लोग यहां खुलेआम शराब पीते हैं। ठेले वालों को समझाइश दी गई है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र का माहौल खराब न हो।”









