MP CRIME : भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र में एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कूरियर सर्विस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 24 लाख रुपये नकद से भरा बैग लूट लिया। घटना 6 जून की है, लेकिन एफआईआर पांच दिन बाद दर्ज कराई गई, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
MP CRIME : टीटी नगर थाना प्रभारी मान सिंह चौधरी ने बताया कि पटेल इंटर कूरियर सर्विस में काम करने वाले कलेक्शन एजेंट विजय ठाकुर और उसका साथी यश एक्टिवा से कलेक्शन की रकम लेकर जा रहे थे। जब वे पत्रकार कॉलोनी कोलार तिराहा सिग्नल के पास पहुंचे, तो आधा दर्जन बदमाशों ने घेर लिया।
MP CRIME : एक एक्टिवा सवार बदमाश ने चलते वाहन की चाबी निकाल ली, जबकि दूसरी बाइक पर बैठे बदमाशों ने दोनों एजेंट्स पर हमला किया। मारपीट और चाकू मारने के बाद वे रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
MP CRIME : हवाला एंगल की भी जांच
MP CRIME : पुलिस को शक है कि लूटी गई रकम हवाला से जुड़ी हो सकती है। इसलिए मामले की जांच इस दिशा में भी की जा रही है। कूरियर कंपनी का हेड ऑफिस गुजरात में बताया जा रहा है।
MP CRIME : पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें
MP CRIME : इस तरह की लूट की घटनाएं छोला, श्यामला हिल्स और चुना भट्टी थाना क्षेत्रों में पहले भी हो चुकी हैं। पुलिस को शक है कि इन सभी मामलों में एक ही गैंग का हाथ हो सकता है।
MP CRIME : संदिग्ध हिरासत में, जल्द खुलासा संभव
MP CRIME : पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है। यह वारदात शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।













