Friday, June 19, 2026
37.6 C
Raipur

देश में एक बार फिर कोरोना का कहर : एक हफ्ते में 8 लोगों की मौत, महाराष्ट्र बना हॉटस्पॉट…

नई दिल्ली | corona latest news : देश में कोरोना वायरस एक बार फिर तेज़ी से पैर पसार रहा है। बीते कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों के साथ-साथ मौतों की संख्या भी बढ़ी है। महज एक हफ्ते में कोरोना संक्रमण से 8 लोगों की जान चली गई, जिससे अब तक इस साल कुल मौतों का आंकड़ा 10 तक पहुंच गया है।

corona latest news : स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र इस बार भी संक्रमण और मौतों का केंद्र बनता दिख रहा है, जहां अब तक 5 मौतें दर्ज की गई हैं। सोमवार को ठाणे में एक महिला की मौत हुई, जिसने प्रशासन की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

इसके अलावा राजस्थान, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में भी एक-एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों की लापरवाही और मास्क व वैक्सीनेशन के प्रति गिरती जागरूकता इसका बड़ा कारण है।

कोरोना से हो रही लगातार मौतों ने एक बार फिर से हेल्थ सिस्टम की तैयारी, सरकारी सतर्कता और आम लोगों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि भीड़भाड़ से बचें, मास्क लगाएं और सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories