Tuesday, March 31, 2026
27.8 C
Raipur

CM मोहन यादव के बेटे डॉक्टर अभिमन्यु की शादी की रस्में शुरू, कल उज्जैन में बंधेंगे सात फेरे

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे डॉक्टर अभिमन्यु यादव की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। उज्जैन में बीते शुक्रवार को माता पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम के गीता कॉलोनी स्थित निवास पर यह कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग और परिवारजन शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम की पत्नी सीमा यादव, बड़े बेटे वैभव यादव, बीजेपी जिला शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और कई पार्षद उपस्थित रहे।

सामूहिक विवाह में लेंगे सात फेरे
डॉक्टर अभिमन्यु की शादी खरगोन की इशिता यादव से होने जा रही है। दोनों आगामी रविवार 30 नवंबर को उज्जैन के पद्मश्री डॉ. वाकणकर ब्रिज के पास सांवरिया खेड़ी में सामूहिक विवाह में सात फेरे लेंगे। इस आयोजन में कुल 21 जोड़े विवाह करेंगे। सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को विवाह स्थल का दौरा किया और विवाह मंडप, बैठने की व्यवस्था, मंच, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चूंकि समारोह में सीएम के बेटे की शादी भी शामिल है, इसलिए प्रशासन और आयोजकों ने विशेष सतर्कता बरती।

Read More : Bilaspur Crime : 11 दिन से लापता विजय, परिवार थक-हारकर पहुंचा SP ऑफिस,धीमी कार्रवाई से नाराज परिवार

कौन हैं ‘छोटी बहू’ डॉक्टर इशिता यादव
डॉ. इशिता यादव मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के सेल्दा गांव की रहने वाली हैं। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। इसके अलावा वह पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी कर रही हैं। उनके पिता दिनेश यादव इलाके के बड़े किसान हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।

Read More : MP में ठंड का प्रकोप! शीतलहर जैसे हालात, 12 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

छोटी बहू इशिता का सीएम के परिवार से खास रिश्ता भी है। इशिता यादव सीएम की बेटी डॉ. आकांक्षा यादव की ननद हैं, क्योंकि आकांक्षा की शादी दिनेश यादव के बेटे डॉ. आयुष से हुई है। डॉ. आकांक्षा गायनोकॉलॉजिस्ट हैं।

इस विवाह समारोह को एक बड़े सामूहिक विवाह के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जो सामाजिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। प्रशासन और आयोजकों ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया है। समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों और परिवारजनों के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories