भोपाल/हैदराबाद : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक दिवसीय हैदराबाद दौरे पर हैं, जहाँ वे दक्षिण भारत के शीर्ष उद्योगपतियों से निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। राज्य में बड़े औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से CM यादव ‘Investment Opportunities in Madhya Pradesh’ सत्र में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में आईटी, आईटीईएस, ईएसडीएम, बायोटेक, मैन्युफैक्चरिंग और MSME क्षेत्रों के नामी उद्योगपति मौजूद रहेंगे।
ग्रीन एनर्जी, आईटी और ईएसडीएम सेक्टर पर होगा फोकस
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह दौरा विशेष रूप से ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग (ESDM), आईटी एवं आईटीईएस सेक्टर में निवेश आकर्षित करने पर केंद्रित है।CM यादव उद्योगपतियों को बताएँगे कि मध्यप्रदेश कैसे नई औद्योगिक नीति, बेहतर अवसंरचना, सिंगल विंडो सिस्टम और निवेश–अनुकूल वातावरण के साथ देश का उभरता हुआ निवेश गंतव्य बन रहा है।
ग्रीनको मुख्यालय का भ्रमण, ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश की संभावना
अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ग्रीनको समूह के मुख्यालय का भ्रमण करेंगे। ग्रीनको देश की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों में से एक है। बैठक में मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स, संभावित संयुक्त परियोजनाओं और औद्योगिक निवेश पर गहन चर्चा होगी।यह बैठक राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश और नई तकनीकों के आदान–प्रदान का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।
द लीला होटल में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द लीला होटल, बंजारा हिल्स में आयोजित मुख्य सत्र में दक्षिण भारत के विभिन्न उद्योग क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे।यहाँ निवेशकों को आगामी प्रोजेक्ट्स, भूमि उपलब्धता, लॉजिस्टिक सपोर्ट, कर–प्रोत्साहन और स्टार्टअप–इकोसिस्टम की जानकारी दी जाएगी।
Read More : Big News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा बदलाव : विवेक शर्मा को मिली नए महाधिवक्ता की जिम्मेदारी
बायोटेक सेक्टर की विशेष राउंडटेबल मीटिंग
सत्र के अंतर्गत बायोटेक क्षेत्र पर केंद्रित एक विशेष राउंडटेबल भी आयोजित होगी।
इसमें नवाचार–आधारित उद्योगों, अनुसंधान परियोजनाओं और बायोटेक–स्टार्टअप्स के लिए मध्यप्रदेश में बन रहे अनुकूल वातावरण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
CM का दिनभर का कार्यक्रम
- सुबह 10:20 बजे — भोपाल से हैदराबाद प्रस्थान
- 12:15 बजे — ग्रीनको मुख्यालय भ्रमण एवं बैठक
- 1:30 बजे — द लीला होटल, बंजारा हिल्स में मुख्य सत्र
- रात 9:45 बजे — हैदराबाद से भोपाल वापसी













