MP BREAKING : भोपाल। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुसूचित जाति विकास विभाग में पदस्थ कर्मचारी जीवन लाल बरार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
MP BREAKING : लोकायुक्त टीम के मुताबिक, आरोपी ने वाणिज्य कर कार्यालय छिंदवाड़ा में पदस्थ उषा दाभीरकर से जाति प्रमाण पत्र की जांच लंबित रखने के एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी लोकायुक्त को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार को आरोपी को पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपए लेते हुए भोपाल के पंचशील नगर स्थित मकान से पकड़ लिया गया। फिलहाल लोकायुक्त ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।













