MP BREAKING: भोपाल : राजधानी में कड़ाके की ठंड के बीच एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल पहुँचे थे, लेकिन अस्पताल के गेट के सामने ही उनकी मौत हो गई।
MP BREAKING: सूत्रों के अनुसार, बुजुर्ग का पार्थिव शरीर कई घंटे तक अस्पताल के गेट पर ही पड़ा रहा, जिससे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का मामला उजागर हुआ है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की मांग उठी है।











