MP Bhopal News : भोपाल में मॉक ड्रिल………..

Parivesh

भोपाल | किसी भी युद्ध को जीतने के युद्ध का अभ्यास जरूरी होता है… सीमा पर जिस तरीके से तनाव बना हुआ है और भारतीय सेना के द्वारा पहलगाम हमले के बाद जिस तरीके से एयर स्ट्राक कर पाकिस्तान को जवाब दिया गया है उसके बाद राजधानी भोपाल में युद्ध से पहले युद्ध की हालातो से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई.. नेहरू नगर पुलिस लाइन में प्रतीकात्मक रूप से हवाई हमले के द्वारा एक मिट्टी के घर को जलाया गया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल आकस्मिक अस्पताल पहुंचाया गया इस मॉक ड्रिल का मकसद युद्ध के हालातो में आम नागरिकों को युद्ध के लिए तैयार करना था मॉक ड्रिल के बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्रा ने बताया कि इस युद्ध के लिए अभ्यास जरूरी होता है और यहां पर हमने पुलिस एनडीआरएफ एनडीआरएफ की संयुक्त टीम के रूप में प्रयास कर युद्ध के समय किस तरह की हालात उत्पन्न होते हैं और किस तरह से लोगों को मदद देनी है इसके बारे में लोगों को बताया…

मध्यप्रदेश के 5 शहरों में बुधवार को मॉक ड्रिल होने जा रही है। भोपाल में भी यह मॉक ड्रिल होगी। ऐसे में सबसे पहले पुलिस लाइन नेहरू नगर में आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की रिहर्सल की गई।इसमें बताया गया कि हमले या आपदा के दौरान कैसे घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जाए और उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जाए। ड्रिल के दौरान CPR देना भी सिखाया गया। एक नकली हमले की स्थिति में घर में आग लगने का दृश्य दिखाया गया, जहां फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया और घायलों को सुरक्षित निकाला।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *