Moudhapara Knife Attack : रायपुर में खूनी खेल: मौदहापारा में 15 बदमाशों ने युवक को चाकुओं से गोदा, हालत नाजुक

Moudhapara Knife Attack : रायपुर। राजधानी के मौदहापारा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शनिवार देर रात नशे में धुत करीब 15 गुंडों ने एक युवक पर प्राणघातक हमला करते हुए उसे चाकुओं से गोद दिया। पुरानी रंजिश के चलते किए गए इस हमले में युवक के गले और कमर के पास गंभीर चोटें आई हैं। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज मेकाहारा अस्पताल में जारी है।

घटना रात करीब 10:30 बजे की है। पीड़ित के भाई के अनुसार, उसका छोटा भाई जब इलाके से गुजर रहा था, तभी 10-15 युवकों के समूह ने उसे घेर लिया। हमलावर नशे में चूर थे और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए अचानक चाकू और मुक्कों से वार करना शुरू कर दिया। खून से लथपथ होने के बावजूद युवक किसी तरह गली में भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।

परिजनों ने तत्काल मामले की सूचना मौदहापारा पुलिस को दी और एफआईआर (FIR) दर्ज कराई। हालांकि, पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नामजद शिकायत के बावजूद थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने अब तक किसी भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया है, जिससे बदमाशों के हौसले और बढ़ रहे हैं।

इस वारदात के बाद से मौदहापारा इलाके में जबरदस्त तनाव व्याप्त है। स्थानीय निवासियों में असुरक्षा की भावना है और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। पुलिस का दावा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन अब तक की ढिलाई ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

ABVP से शुरू हुआ सफर, इस्तीफे पर खत्म हुई मंत्री की पारी? जानिए धर्मेंद्र प्रधान की पूरी कहानी

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रीय राजनीति...

Related Articles

Popular Categories