मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियाँ छीन लीं। नेशनल हाइवे पर रफ्तार के कहर ने पांच लोगों की जान ले ली और कई जख्मी हुए। कोटवा थाना क्षेत्र के दीपउ मोड़ के पास हुए इस हादसे ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया है।
बेकाबू ट्रक ने कतार में खड़े लोगों को रौंदा
दोपहर करीब 12:30 बजे मोतिहारी–गोपालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई बाइक सवार, पैदल यात्री और एक ई-रिक्शा सड़क पार करने का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़कर भीड़ के बीच जा घुसा।ट्रक ने आठ से अधिक बाइक, एक टेम्पो और कई लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। झटके की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि कई लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसा इतना भीषण था कि इलाके में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया।
Read More : Bihar News : मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, NH पर घंटों बवाल
हादसे के बाद सड़क पर बवाल, प्रशासन से भिड़े लोग
हादसे के तुरंत बाद सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और गुस्से का माहौल बन गया।आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।थानाध्यक्ष और डीएसपी जब मौके पर पहुंचे तो भीड़ ने उनके साथ तीखी बहस की और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।हालांकि स्थिति नियंत्रण में लाने के बाद प्रशासन ने करीब एक दर्जन घायलों को सदर अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा। कई घायलों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
ओवरब्रिज की मांग की अनदेखी बनी मौत की वजह?
स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपउ मोड़ पर पहले भी कई हादसे हुए हैं।
लंबे समय से यहाँ ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी, लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया।लोगों का आरोप है कि लापरवाही का यह खामियाजा आज पांच परिवारों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।
ट्रक ड्राइवर फरार, पुलिस पहचान में जुटी
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस उसके पहचान करने और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।













