Suspicious death of newlywed : ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप; पति ने मोबाइल पर भेजा मैसेज- “मैंने नेहा को मार दिया, शव ले जाओ”

VIKASH KHALKHO

Suspicious death of newlywed : रीवा/गुढ़। रीवा जिले के गुढ़ कस्बे के वार्ड क्रमांक 15 में एक नवविवाहिता का शव उसके घर में मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान नेहा पटेल (पत्नी रंजीत पटेल, निवासी गुढ़वा) के रूप में की गई है। नेहा की शादी 5 मई 2025 को रंजीत से हुई थी। परिजनों ने नेहा के पति रंजीत पटेल पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और फिर उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

दहेज प्रताड़ना और मोबाइल पर आया सनसनीखेज मैसेज
मृतका के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही नेहा को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना के चलते एक बार झगड़ा इतना बढ़ गया कि मायके से ससुराल आए नेहा के परिजन उसे वापस अपने घर पंखुड़ी ले गए थे। हालांकि, कुछ दिनों बाद नेहा का पति रंजीत अपनी ससुराल पहुँचा और उसे समझा-बुझाकर वापस गुढ़वा ले आया।

नेहा के भाई शेर बहादुर ने बताया कि 28 तारीख की रात एक बार फिर पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर भीषण विवाद हुआ। इसके ठीक दूसरे दिन, यानी 29 तारीख की सुबह, उन्हें मोबाइल पर एक बेहद सनसनीखेज मैसेज मिला। यह मैसेज कथित तौर पर रंजीत के मोबाइल से भेजा गया था, जिसमें लिखा था: “मैंने नेहा को मार दिया है, आकर उसका शव ले जाओ।”

Suspicious death of newlywed :
गमछे से गला घोंटकर हत्या का आरोप

मैसेज मिलते ही नेहा के पिता, भाई और अन्य परिजन आनन-फानन में गुढ़वा पहुँचे। वहाँ उन्होंने कमरे में नेहा का शव पाया।

मृतका के बहनोई, विश्वनाथ पटेल (बाइट 01) और मृतका की माँ, सरोज पटेल (बाइट 02) ने आरोप लगाया कि नेहा की हत्या उसके पति रंजीत ने गमछे से गला घोंटकर की है। उनका कहना है कि यह स्पष्ट रूप से दहेज हत्या का मामला है और आरोपी पति ने अपनी अपराध स्वीकारोक्ति खुद मोबाइल मैसेज के जरिए की है।

Suspicious death of newlywed :
पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, जाँच शुरू

इस पूरे मामले पर गुढ़ पुलिस का कहना है कि उन्हें नवविवाहिता के शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मर्ग कायम कर लिया है और मृतका के परिजनों के कथन भी पंजीबद्ध कर लिए गए हैं।

गुढ़ पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले की जाँच शुरू कर दी गई है और परिजनों के आरोपों की सत्यता के आधार पर शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *