Mobile Tower Drama : सिंगरौली में ‘शोले’ रिटर्न्स : प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ा ‘वीरू’

VIKASH KHALKHO

Mobile Tower Drama : सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत धनहा गांव में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक फिल्मी अंदाज में अपनी जान जोखिम में डालकर मोबाइल टावर के शिखर पर जा बैठा। युवक की पहचान रवि कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि का अपनी ही जान-पहचान की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन जब उसे पता चला कि प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई है, तो वह आपा खो बैठा और टावर पर चढ़ गया।

https://www.youtube.com/watch?v=YZOrkh07DwI&pp=0gcJCYcKAYcqIYzv

“मेरी प्रेमिका को बुलाओ वरना कूद जाऊंगा” टावर की ऊंचाई पर चढ़े रवि ने वहां से चिल्लाना शुरू कर दिया कि जब तक उसकी प्रेमिका को मौके पर नहीं बुलाया जाता, वह नीचे नहीं उतरेगा। उसने धमकी दी कि यदि कोई उसे जबरन उतारने की कोशिश करेगा, तो वह ऊपर से छलांग लगा देगा। युवक को इतनी ऊंचाई पर देख ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण युवक की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित थे और लगातार उसे नीचे आने की गुहार लगा रहे थे।

पुलिस और प्रशासन की सूझबूझ से टला हादसा घटना की सूचना मिलते ही जियावन पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से युवक से बात की और उसे समझाने का प्रयास किया। गांव में घंटों तक सस्पेंस और दहशत का माहौल बना रहा। हर पल किसी अनहोनी की आशंका सता रही थी। पुलिस ने बड़ी सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए युवक को भरोसे में लिया और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया।

काफी मशक्कत और मान-मनौवल के बाद रवि कुशवाहा आखिरकार टावर से नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। हालांकि पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया है, लेकिन इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने पूरे प्रशासनिक अमले को घंटों तक तनाव में रखा। पुलिस अब युवक को समझाइश देने के साथ-साथ मामले की जांच कर रही है कि कहीं इस कदम के पीछे कोई अन्य गंभीर कारण तो नहीं था।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *