Mirzapur The Film Update : मिर्जापुर के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने के बाद अब ‘मिर्जापुर’ बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि ‘मिर्जापुर-द फिल्म’ वेब सीरीज का अगला हिस्सा या सीजन 4 नहीं है, बल्कि यह एक स्वतंत्र फीचर फिल्म है जिसे पूरी तरह से थिएटर के अनुभव के लिए तैयार किया गया है।
फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 में बनारस से शुरू हुई थी, जिसके बाद जैसलमेर और अब अंतिम शेड्यूल मुंबई में पूरा किया जा रहा है। प्रोडक्शन सूत्रों के अनुसार, जनवरी 2026 के अंत तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी।
फिल्म में क्या होगा खास?
-
सेंसर बोर्ड की चुनौती: वेब सीरीज में जहां गाली-गलौज और हिंसा की खुली छूट थी, वहीं फिल्म को CBFC (सेंसर बोर्ड) की कसौटी से गुजरना होगा। मेकर्स ने फिल्म की भाषा और हिंसा को थिएटर के नियमों के हिसाब से सीमित रखा है।
-
नए किरदारों की एंट्री: इस फिल्म में जितेंद्र कुमार एक नए और महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। उनका रोल ‘बबलू पंडित’ जैसा इमोशनल टच लिए होगा। वहीं, मोहित मलिक एक बेहद दमदार नकारात्मक (Negative) भूमिका में दिखाई देंगे।

-
स्वतंत्र कहानी: यह वेब सीरीज का पार्ट नहीं है, बल्कि एक सिनेमाई अनुभव है जिसकी गति और प्रस्तुति थिएटर के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
क्या होगा ‘मिर्जापुर सीजन 4’ का?
सीरीज के फैंस के लिए अपडेट यह है कि सीजन 4 अभी लिखा जा रहा है और यह इस फ्रैंचाइजी का आखिरी सीजन होगा। फिलहाल मेकर्स का पूरा ध्यान फिल्म को बड़े पर्दे पर मजबूती से स्थापित करने पर है।











