मध्य प्रदेश। एमआईजी थाना क्षेत्र में कुछ युवकों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वीडियो में झगड़ते और एक-दूसरे से मारपीट करते युवकों को दिखाया गया है, जिसे बड़ी संख्या में शेयर किया गया।
वीडियो के आधार पर एमआईजी थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। फुटेज की पुष्टि के बाद आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि इस प्रकार के वायरल वीडियो न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती होते हैं बल्कि समाज में गलत संदेश भी फैलाते हैं।
Read More ; पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से बदल रही बिजली उपभोक्ताओं की तकदीर…
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि वीडियो में दिख रहे प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। सभी आरोपियों को शीघ्र ही हिरासत में लिया जाएगा।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों और ऐसी जानकारी सीधे पुलिस को दें, सोशल मीडिया पर वायरल न करें। यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर सकती है।













