नई दिल्ली। भारत और फिजी के रिश्तों को नई मजबूती देने के उद्देश्य से फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका इन दिनों तीन दिवसीय भारत दौरे (24-26 अगस्त) पर हैं। दौरे के दूसरे दिन सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में हुई, जहां दोनों नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की।
Welcoming an important Global South and FIPIC partner.
PM @narendramodi received PM Sitiveni Rabuka @slrabuka of Fiji at Hyderabad House for delegation level talks. pic.twitter.com/JHlVPHS1YZ
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) August 25, 2025
अहम मुद्दों पर चर्चा
दोनों प्रधानमंत्रियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार एवं निवेश, कृषि, जलवायु परिवर्तन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताई। समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में फिजी की रणनीतिक अहमियत को देखते हुए इस दिशा में भी साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया गया।
रिश्तों में गहराई
प्रधानमंत्री मोदी और पीएम राबुका ने कहा कि भारत और फिजी के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जन-जन संबंध लंबे समय से चले आ रहे हैं। दोनों नेताओं ने इन्हें और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। राबुका ने भारत की वैश्विक नेतृत्वकारी भूमिका और शांति के प्रति दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि फिजी, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के साथ साझेदारी के पथ पर आगे बढ़ेगा।
Addressing the joint press meet with PM Sitiveni Rabuka of Fiji. @slrabuka https://t.co/LbbIFzs6Ow
— Narendra Modi (@narendramodi) August 25, 2025
मीडिया को संबोधन
बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फिजी के बीच सहयोग का दायरा और व्यापक होगा। वहीं, राबुका ने भारत की मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद देते हुए दोनों देशों के बीच रिश्तों को “विश्वसनीय और टिकाऊ साझेदारी” करार दिया।











