Friday, April 10, 2026
28.1 C
Raipur

Mauganj Crime : शराब दुकान कर्मी की हत्या का मामला गरमाया, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार, तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच

Mauganj Crime : मऊगंज। मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में शराब दुकान के कर्मचारी मनोज कुमार पटेल की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। वहीं, लापरवाही बरतने पर तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है।

Mauganj Crime : यह घटना सोमवार देर शाम की है, जब पताई गांव स्थित शराब दुकान के कर्मचारी मनोज पटेल पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज को पहले रीवा के संजय गांधी अस्पताल, और फिर हालत बिगड़ने पर जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज से पहले ही रास्ते में उनकी मौत** हो गई।

Mauganj Crime : मंगलवार को मृतक के परिजन शव के साथ लौर थाना पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पुलिस घटना के वक्त मौके पर मौजूद थी, लेकिन कोई समय पर कार्रवाई नहीं की गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर, एसपी और एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एक विशेष जांच दल का गठन किया।

Mauganj Crime : पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी नित्यानंद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन अन्य आरोपी विपुल गौतम, प्रवीण तिवारी और कार्तिकेय शुक्ला अब भी फरार हैं। इनकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। घटना के दौरान लौर थाना की पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है।

Mauganj Crime : बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए घटनास्थल पर पहुंचे तीन आरक्षक अरुणेंद्र सिंह, देवेश चौबे और सूरज तिवारी को लाइन अटैच कर दिया गया है। एसपी ने साफ संकेत दिए हैं कि इस मामले में किसी भी तरह की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ H.C का बड़ा फैसला! देरी से आवेदन पर मोटर दुर्घटना क्लेम नहीं होगा खारिज

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मोटर दुर्घटना दावा (Motor Accident...

M.P News : मऊगंज में ‘पॉकेट गवाह’ मामला- एक ही लोगों को बार-बार गवाह बनाने के आरोप, जांच में पुलिस

मऊगंज: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को...

इंदौर : खजराना में आग का तांडव! तीसरी मंजिल पर फंसे 3 बच्चों को पुलिस ने बचाया

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के खजराना क्षेत्र में...

आतंकी देश पाकिस्तान, इजराइल को बता रहा कैंसर! Iran-US वार्ता से पहले बढ़ी टेंशन

इस्लामाबाद/तेल अवीव। ईरान और अमेरिका के बीच संभावित सीजफायर...

Related Articles

Popular Categories