Tuesday, March 31, 2026
32.7 C
Raipur

Mathura Yamuna Expressway Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव! 6 बसें जलकर खाक, जिंदा जले कई यात्री

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र के माइल स्टोन 127 के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में 6 बसों और 2 से 3 कारों में आग लग गई। दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब अधिकांश यात्री नींद में थे। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

दो लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल आगरा और मथुरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

“ऐसा लगा जैसे गोली चली हो” – प्रत्यक्षदर्शी
हादसे के चश्मदीद और पास के गांव निवासी भगवान दास ने बताया कि दुर्घटना के वक्त कोहरा ज्यादा घना नहीं था। गाड़ियों की टक्कर के बाद तेज धमाके हुए, जिससे ऐसा महसूस हुआ जैसे गोली चली हो। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

Read More : GST team raid : कोरबा और रायपुर में कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर स्टेट GST टीम का छापा

20 एंबुलेंस से 100 से अधिक घायलों को भेजा गया अस्पताल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद करीब 20 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। अनुमान के मुताबिक 100 से 150 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। कई बसों और कारों में आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को निकलने का समय नहीं मिल पाया।

बसें थीं पूरी तरह भरी
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहले एक वाहन की टक्कर हुई, जिसके बाद एक-एक कर कई बसें आपस में भिड़ गईं। हादसे के समय बसें पूरी तरह भरी हुई थीं और सभी सीटों पर यात्री सवार थे। जोरदार आवाज और आग की लपटों से यात्रियों में दहशत फैल गई।

Read More : Leopard trapping cages : किसान पर हमले के बाद पाटन के मुरई गांव में दहशत, वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी कई एजेंसियां
सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य में पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनएचएआई और SDRF की टीमें जुटी हुई हैं। आग पर काबू पाने के साथ-साथ मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है।

हादसे की जांच शुरू
फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहनों की आपसी टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। स्थिति सामान्य होने के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल किया जाएगा।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories