Manoj Dayal : रायपुर। कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति की गई है। प्रोफेसर मनोज दयाल को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना द्वारा आदेश जारी किया गया है।
Manoj Dayal : प्रो. दयाल वर्तमान में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार (हरियाणा) के जनसंचार विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें 35 वर्षों से अधिक का अकादमिक अनुभव है। उन्होंने एक दर्जन से अधिक शोधार्थियों को पीएचडी के लिए मार्गदर्शन दिया है और 15 वर्षों से अधिक समय तक प्रोफेसर पद पर सेवाएं दी हैं।
Manoj Dayal : वे वर्ष 2004 से गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में जनसंचार विभाग से जुड़े हुए हैं। इससे पहले वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के संस्थापक सदस्य रहे हैं। साथ ही चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा में जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
Manoj Dayal : जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 एवं संशोधन अधिनियम, 2025 की धारा 11(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा प्रो. मनोज दयाल को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।














