Mandsaur Road Accident: जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत चाहखेड़ी के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब एक कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना में शामिल कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो सभी गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वहीं घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल रेफर किया गया है। उनका इलाज जारी है।
Mandsaur Road Accident: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और चालक का नियंत्रण अचानक वाहन से हट गया, जिससे कार पुलिया से नीचे जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सीतामऊ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह पता लगाने के लिए तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।













