Harda Police: हरदा में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कार, नकदी समेत ₹15.50 लाख का मशरूका बरामद

0
237

Harda Police: हरदा। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 54.76 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन पाउडर) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की बाजार कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं आरोपियों के कब्जे से एक लग्जरी कार और नकदी सहित कुल 15.50 लाख रुपये से अधिक का मशरूका जब्त किया गया है।

Harda Police: पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई रात्रि गश्त के दौरान की गई। पुलिस टीम जब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी, उसी दौरान कैदी ढाबा के सामने एक संदिग्ध कार खड़ी दिखाई दी। वाहन में बैठे व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली।

Harda Police: तलाशी के दौरान कार में बैठे दो व्यक्तियों के पास से 54.76 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके अलावा मौके से करीब 10 लाख रुपये कीमत की लग्जरी कार भी जब्त कर ली गई।

READ MORE: Suspicious Death: सगरा गांव में कुएं से मिली 21 वर्षीय युवती की लाश, चेहरे पर बंधा था कपड़ा; परिजनों ने जताई हत्या और दुष्कर्म की आशंका

कार में छिपाकर रखी थी लाखों की नकदी

Harda Police: पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कार के अलग-अलग हिस्सों में छिपाकर रखी गई नकदी की जानकारी दी। तलाशी के दौरान पुलिस को 1 लाख 12 हजार 700 रुपये नकद भी बरामद हुए। इसके बाद ड्रग्स, वाहन और नकदी सहित कुल जब्ती का आंकड़ा 15.50 लाख रुपये से अधिक पहुंच गया।

दोनों आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी

Harda Police: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामेश्वर मुड़ेल (47 वर्ष) निवासी ग्राम गोयत, थाना टिमरनी तथा विनोद उर्फ बबलू यादव (48 वर्ष) निवासी ग्राम रोलगांव, थाना सिराली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

नशे के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

Harda Police: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों तक एमडी ड्रग्स कहां से पहुंची और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की दिशा में जांच आगे बढ़ा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा महंगा नशा

Harda Police:इस कार्रवाई के बाद हरदा जिले में एमडी जैसे महंगे और खतरनाक नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चर्चा इस बात की भी है कि महानगरों में प्रचलित यह सिंथेटिक ड्रग अब ग्रामीण इलाकों तक कैसे पहुंच रही है और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।

READ MORE: Rewa Administration: NEET री-एग्जाम को लेकर रीवा प्रशासन अलर्ट, 13 परीक्षा केंद्रों पर 6 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Harda Police: पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं इस कार्रवाई को जिले में नशे के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here