Donations Theft And Adharma Controversy: मंदिरों में चढ़ावे की चोरी और धर्म के नाम पर हो रहे अधर्म के खिलाफ हुंकार, ज्योतिर्मठ ने जारी किया संदेश

VIKASH KHALKHO

भोपाल। Nishaanebaz.com-Digvijaya Singh Padyatra Support: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा आगामी 20 अक्टूबर (विजयदशमी) से उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर से अयोध्या के श्रीराम मंदिर तक निकाली जाने वाली ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ को एक बड़ा वैचारिक और आध्यात्मिक समर्थन मिल गया है। ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम के शंकराचार्य प्रतिनिधि / स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस पदयात्रा को अपना औपचारिक समर्थन प्रदान किया है। शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन पत्र सार्वजनिक करते हुए इस बात की जानकारी दी।

Read More : Deputy CM Vijay Sharma Strict Action: पीएम आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, कबीरधाम में गरीब आदिवासियों से पैसे हड़पने वाले 2 ठेकेदारों पर एफआईआर

चढ़ावे की चोरी और धर्म के नाम पर अधर्म के खिलाफ जनजागरण

ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम की ओर से जारी संदेश में स्पष्ट किया गया है कि दिग्विजय सिंह अपने साथियों के साथ धर्म के नाम पर हो रहे अनाचार, पाखंड और भगवान श्रीराम के मंदिरों में चढ़ावे की चोरी जैसी गंभीर कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण के लिए यह पदयात्रा निकाल रहे हैं।

संदेश में जोर दिया गया है कि सत्य, अहिंसा, पवित्रता, नीति और देवालयों की मर्यादा सनातन धर्म की मूल विशेषताएं हैं। वर्तमान समय में मंदिरों की पवित्रता बनाए रखने और भगवान को अर्पित की जाने वाली सामग्री व चढ़ावे की गरिमा की रक्षा के लिए सत्य के पक्ष में आवाज उठाना बेहद जरूरी हो गया है।

Read More : Indore Online Fraud Mystery: इंटरनेशनल शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का झांसा, 9 किश्तों में गंवाए 8.70 लाख रुपये; पुलिस जांच में जुटी

20 अक्टूबर विजयदशमी से महाकाल के धाम से होगा आगाज

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह पदयात्रा 20 अक्टूबर 2026 (विजयदशमी) को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर से आरंभ होगी और विभिन्न पड़ावों से होते हुए उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर तक पहुंचेगी।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने यात्रा की सफलता की कामना करते हुए कहा है कि भगवान महाकाल और प्रभु श्रीराम की कृपा पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और उनके सभी सहयात्रियों पर बनी रहे ताकि यह यात्रा निर्विघ्न पूरी हो सके और सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप की विजय हो। इस समर्थन के बाद राजनीतिक गलियारों में इस पदयात्रा को लेकर सरगर्मी और तेज हो गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *