Lammeta forest leopard : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया इलाके में स्थित लाममेटा के जंगल से एक हिंसक वन्य प्राणी तेंदुए की मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। यह वीडियो कार में सवार कुछ युवकों द्वारा बनाया गया है।
Lammeta forest leopard : मिली जानकारी के मुताबिक, तेंदुए की उपस्थिति जंगल में पिछले तीन-चार दिनों से बनी हुई है, और इसकी खबर आग की तरह फैल गई है। कार में सवार इन युवकों ने तेंदुए को देखकर उसकी हरकतों को अपने कैमरे में कैद किया और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है।
Lammeta forest leopard : छुरिया क्षेत्र एक घना जंगल परिक्षेत्र है, जिसके कारण यहां हिंसक वन्य प्राणियों की आवाजाही बनी रहती है। लाममेटा इलाका मुख्यालय से जुड़ा हुआ है, जहाँ से कई ग्रामीण और छात्र पढ़ाई एवं अन्य घरेलू कार्यों के लिए छुरिया आते-जाते हैं। तेंदुए की लगातार उपस्थिति के कारण इन लोगों के बीच खतरा मंडरा रहा है।
Lammeta forest leopard : सबसे आश्चर्यजनक और चिंताजनक बात यह है कि जंगल में हिंसक प्राणी की लगातार मौजूदगी के बावजूद, वन महकमे की ओर से अब तक इलाके में कोई मुनादी (घोषणा) नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों को सतर्क करने या अलर्ट जारी करने के लिए विभाग ने कोई औपचारिक प्रयास भी नहीं किया है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग इस गंभीर खतरे को नजरअंदाज कर रहा है।
Lammeta forest leopard : फिलहाल, स्थानीय लोग अपने स्तर पर सतर्कता बरत रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग को लाममेटा और आसपास के इलाकों में तत्काल गश्त बढ़ाने और लोगों को सुरक्षित आवाजाही के लिए निर्देश जारी करने की आवश्यकता है।











