Korba Viral News : कोरबा। शहर के बीचों-बीच नगर निगम कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी पत्नी की सरेआम पिटाई कर दी। यह पूरा घटनाक्रम राहगीरों की नजरों के सामने हुआ, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। घटना का वीडियो एक कार चालक ने मोबाइल में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Korba Viral News : जानकारी के अनुसार, युवक और युवती ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अविश्वास और शक के कारण विवाद होते रहे हैं। घटना के दिन दोनों बाइक पर थे और चलते समय झगड़ा बढ़ गया। युवक ने बाइक रोककर सड़क किनारे युवती की पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर युवती ने युवक से बाइक की चाबी छीन ली। भीड़ जमा होने पर युवक बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों बालको क्षेत्र के निवासी हैं। युवक बालको पावर प्लांट में नौकरी करता है। युवती का आरोप है कि युवक का किसी अन्य लड़की से संबंध है और इसी शक के चलते वह उस पर मारपीट करता है।
इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन वायरल वीडियो और लोगों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू होने की संभावना है।











