Monday, February 9, 2026
19.1 C
Raipur

Kondagaon News : महिला जनपद सदस्य रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस तलाश में जुटी…

कोंडागांव : Kondagaon News : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां फरसगांव जनपद पंचायत की एक 45 वर्षीय महिला सदस्य पिछले आठ दिनों से लापता है. उनके अचानक गायब होने से परिवार और स्थानीय प्रशासन दोनों चिंतित हैं.

Kondagaon News : जानकारी के अनुसार, फरसगांव जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से जनपद सदस्य रैयमती कोर्राम (45 वर्ष) 9 जुलाई की दोपहर करीब 3:30 बजे अपने घर से बिना किसी को बताए निकली थीं. परिजनों के मुताबिक, उन्होंने बाद में फोन कर बताया कि वह जिला अस्पताल इलाज के लिए जा रही हैं. हालांकि, इसके बाद से न तो वह घर लौटीं और न ही उनसे कोई संपर्क हो पाया. उनका फोन नंबर भी पिछले आठ दिनों से स्विच ऑफ आ रहा है.

महिला के पति ने आज फरसगांव थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि परिजनों ने रैयमती से संपर्क करने के कई प्रयास किए, जिला अस्पताल जाकर पूछताछ की और सभी रिश्तेदारों से भी संपर्क साधा, लेकिन कहीं से भी उनकी कोई जानकारी नहीं मिली.

शिकायतकर्ता पति ने पुलिस को बताया कि रैयमती कोर्राम 9 जुलाई को लाल रंग की साड़ी पहने हुई थीं. उनके पास एक बैग था जिसमें कपड़े थे, और उन्होंने सोने का मंगलसूत्र, कानों में सोने के टॉप्स और नाक में सोने की फूली पहनी हुई थी. उनका रंग सांवला और कद करीब 5 फुट है. वह हिंदी, हल्बी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलने में सक्षम हैं.

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और रैयमती कोर्राम का सुराग जुटाने में जुट गई है. परिजनों ने भी आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को रैयमती कोर्राम के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचित करें.

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी  और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Latest YouTube Shorts

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की दिव्य भस्म आरती, जयघोष से गूंजा उज्जैन

उज्जैन : उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds