Kondagaon News: त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग का एक्शन, मिठाई-पनीर समेत 11 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये

Sanjay Sahu
Kondagaon News

Kondagaon News: रामकुमार भारद्वाज/ कोण्डागांव :- जिले में त्योहारी सीजन के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोण्डागांव जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों की जांच एवं जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ दीपक अग्रवाल के आदेश, जिला कलेक्टर के निर्देशन एवं अभिहित अधिकारी, कोण्डागांव के नेतृत्व में ‘बने खाबा-बने रहिबो 2.0’ अभियान के अंतर्गत यह कार्यवाही की जा रही है।

19 अगस्त 2026 को विभागीय टीम द्वारा कोण्डागांव शहर के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच करते हुए पनीर एवं विभिन्न मिठाईयों के 04 नमूने जांच हेतु संकलित कर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए।

इसी क्रम में 20 अगस्त 2026 को कोण्डागांव शहर स्थित विभिन्न वितरक फर्म एवं डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पनीर, सूजी रस्क, बेसन, खाद्य तेल, घी, चावल एवं टॉफी के कुल 07 नमूने जांच हेतु संकलित कर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठान में स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाये रखने, खाद्य पदार्थों का उचित रख-रखाव करने तथा खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

Kondagaon News: इसके साथ ही विभागीय टीम द्वारा आम नागरिकों एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री के पर्चों का वितरण कर जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आगामी त्योहारी अवधि में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण, नमूना संक्कलन एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *