Chhattisgarh Weather Update: मानसून फिर हुआ सक्रिय, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट

Sanjay Sahu
Chhattisgarh Weather Update

Chhattisgarh Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार शाम राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के मजबूत होने से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।

Chhattisgarh Weather Update: विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश**, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन अगले कुछ दिनों की अच्छी बारिश से इस कमी में सुधार होने की उम्मीद जताई गई है।

रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली गिरने की भी आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Chhattisgarh Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ लो प्रेशर सिस्टम सबसे अधिक प्रभाव मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दिखा सकता है। यदि यह सिस्टम और मजबूत होता है, तो अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इससे खरीफ फसलों, जलाशयों और भूजल स्तर को राहत मिलने के साथ लंबे समय से चल रही वर्षा की कमी भी काफी हद तक पूरी हो सकती है। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में रिकॉर्ड किया गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *