Kondagaon News : कोंडागांव: कांकेर जिले के फरसगांव में किसानों ने सहकारी बैंक से भुगतान नहीं मिलने को लेकर नेशनल हाइवे-30 पर चक्का जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि बैंक से उन्हें समय पर राशि नहीं मिल रही है, जिससे वे परेशान हैं।
Kondagaon News : गुरुवार को बड़ी संख्या में किसान सहकारी बैंक के सामने एकत्र हुए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते नेशनल हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
Kondagaon News : मौके पर एसडीओपी और तहसीलदार पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने चक्का जाम समाप्त किया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हुई।
Kondagaon News : घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नेशनल हाइवे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि किसानों की समस्या को लेकर संबंधित विभाग से चर्चा कर जल्द समाधान किया जाएगा।











