Tuesday, February 17, 2026
16.5 C
Raipur

Kharora News :ग्राम पंचायत सीतापार ने लिया आदर्श स्वच्छ ग्राम बनाने का संकल्प

Kharora News :रोहित वर्मा/ खरोरा : ग्राम पंचायत सीतापार में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों, महिला समूहों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव को आदर्श स्वच्छ एवं निर्मल ग्राम बनाने का संकल्प लिया।

Kharora News :कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत सीतापार की सरपंच श्रीमती कुंती अकबर साहू ने कहा कि पंचायत शासन की सभी योजनाओं का लाभ गांव की महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और आम जनता तक पहुंचाने हेतु पंचायत पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में पंचायत प्रतिनिधि, महिला संगठन और वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भूमिका अत्यंत सराहनीय है।

Kharora News :सरपंच प्रतिनिधि श्री अकबर साहू ने बताया कि स्वच्छता के लिए प्रति वर्ष ₹60,000 की राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही, महिला समूह की दीदियों को 2 गाड़ियाँ, झाड़ू, फावड़ा, धमेला, ग्लव्स जैसी स्वच्छता सामग्री प्रदान की गई है ताकि वे प्रभावी ढंग से स्वच्छता कार्य कर सकें।

Kharora News :ग्राम की सक्रिय महिला श्रीमती एशिया कुर्रे ने कहा, “हमें स्वच्छता कार्य करके अत्यंत गर्व हो रहा है। हम आत्मविश्वास, ईमानदारी और लगन से कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि सीतापार को न केवल जिला और राज्य स्तर पर, बल्कि पूरे भारत में आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में पहचान दिलाएं।”

Kharora News :इस अवसर पर जनपद पंचायत प्रतिनिधि श्री बबलू पटेल, सरपंच कुंती अकबर साहू, सचिव कुशल साहू, उपसरपंच गंगोत्रि डेंगसिंग ध्रुव सहित अनेक गणमान्य लोग एवं समूह की दीदियां उपस्थित रहीं।

Kharora News :स्वच्छता कार्य में योगदान देने वाली समर्पित महिलाओं के नाम इस प्रकार हैं:

श्रीमती सरोज वर्मा – समूह अध्यक्ष
श्रीमती प्रति साहू – सचिव
श्रीमती कुंती साहू – पुस्तक संचालक
श्रीमती दुलौरिन ध्रुव – सदस्य
श्रीमती तीजन ध्रुव
श्रीमती कविता ध्रुव
श्रीमती श्याम कुंवर ध्रुव
श्रीमती दसमत साहू
श्रीमती सतरूपा देवदास
श्रीमती यशोदा सोनी
श्रीमती हटीयारिन साहू
श्रीमती तीजन साहू
श्रीमती रेणु यादव
श्रीमती एशिया कुर्र

Kharora News :”हर एक कदम स्वच्छता की ओर – रहे ग्राम सुरक्षित और सहकुशल” के संकल्प के साथ समस्त ग्रामवासियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भारत सरकार एवं स्वच्छ भारत मिशन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds