खंडवा। Khandwa Crime News : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पदम नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। दिग्रस-बावड़िया काजी गांव के रहने वाले महेंद्र अपनी पत्नी सविता को अचानक तबीयत खराब होने के कारण मोटरसाइकिल से अस्पताल ले जा रहे थे।
Khandwa Crime News : इस दौरान सुनसान रास्ते पर कुछ बदमाशों ने दंपति को रोक लिया और उन पर हमला शुरू कर दिया। बदमाशों ने सविता को निशाना बनाते हुए चाकू से कई बार हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में महेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
हमलावरों ने सविता का मंगलसूत्र भी लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घायल महेंद्र को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।
यह घटना पूरे इलाके में दहशत फैला गई है, और लोग पुलिस से आरोपियों को जल्दी पकड़ने की मांग कर रहे हैं।











