Khallari ropeway accident : महासमुंद : छत्तीसगढ़ के Mahasamund जिले में खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल गोविंद स्वामी ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
Khallari ropeway accident : यह हादसा 22 मार्च को उस समय हुआ था, जब खल्लारी स्थित मंदिर परिसर में संचालित रोपवे का केबल टूट गया था। घटना में पहले ही 28 वर्षीय आयुषी साठकर की मौत हो चुकी थी, जबकि 16 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए थे।
Khallari ropeway accident : घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। गोविंद स्वामी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी और उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
Khallari ropeway accident : इस हादसे पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
Khallari ropeway accident : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने हादसे की जांच के निर्देश देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फिलहाल, घटना की जांच जारी है और प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है।











