Sunday, March 22, 2026
20.9 C
Raipur

Kawardha News : कवर्धा–पंडरिया मार्ग पर किसानों का चक्काजाम, गन्ने के दाम बढ़ाने और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग

Kawardha News : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। गन्ने की कीमत बढ़ाने और धान खरीदी की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने कवर्धा–पंडरिया मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

Kawardha News : भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष डोमन चंद्रवंशी ने बताया कि स्थानीय शक्कर कारखाने में पिछले पांच वर्षों से गन्ने के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जबकि अन्य राज्यों और निजी शुगर मिलों में गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुका है। इसके अलावा शक्कर मिल द्वारा किसानों का पुराना भुगतान भी अब तक लंबित है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और बिगड़ती जा रही है।

Kawardha News : किसान संघ ने धान खरीदी को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। संगठन का कहना है कि जिले में अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं, जिनका धान खरीदी केंद्रों तक नहीं पहुंच सका है। ऐसे में कोई भी पात्र किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित न रहे, इसके लिए खरीदी की समय-सीमा तुरंत बढ़ाई जानी चाहिए।

Kawardha News : प्रदर्शन के दौरान किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यह आंदोलन अभी सांकेतिक है, लेकिन यदि जल्द ही मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो जिलेभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर डटे रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories