Big Breaking : कटनी में IT की बड़ी कार्रवाई, माइनिंग कारोबारी जगदीश पटेल के ठिकानों पर छापा

Rahul Goshwami
कटनी में IT की बड़ी कार्रवाई

कटनी: जिले में आयकर विभाग (IT) ने माइनिंग कारोबार से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्वकर्मा बंधु के करीबी माने जाने वाले माइनिंग कारोबारी जगदीश पटेल के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई सोमवार सुबह से जारी बताई जा रही है। आयकर विभाग की टीम ने माधवनगर क्षेत्र स्थित जगदीश पटेल के तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है।

कलेक्टर कार्यालय के सामने होटल बंद
आयकर विभाग की कार्रवाई के चलते कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित जगदीश पटेल की होटल को बंद कर दिया गया है। होटल के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि जगदीश पटेल के निवास के बाहर आयकर विभाग की कई गाड़ियां खड़ी नजर आईं। इससे इलाके में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।

माइनिंग कारोबार को लेकर जांच तेज
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की यह कार्रवाई माइनिंग कारोबार में कथित अनियमितताओं और बिना बिल के लेन-देन को लेकर की जा रही है। विभाग को आशंका है कि बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की गई है। टीम दस्तावेजों, डिजिटल डेटा और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।

Read More : M.P News : चार शादी के आरोपों पर दीपक जोशी का बड़ा बयान! बोले- गलतियां हो सकती हैं, बेइमानी नहीं

शंकर विश्वकर्मा के यहां पहले से चल रही जांच
गौरतलब है कि इससे पहले माइनिंग कारोबारी शंकर विश्वकर्मा के घर और ऑफिस पर भी आयकर विभाग की जांच पिछले तीन दिनों से लगातार चल रही है। अब जगदीश पटेल के ठिकानों पर छापेमारी से यह संकेत मिल रहे हैं कि माइनिंग नेटवर्क से जुड़े कई कारोबारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

अधिकारियों की चुप्पी, जांच जारी
फिलहाल आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी की राशि और अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *