Kanpur News : जाम में अटकी जिंदगी, अस्पताल पहुंचने से पहले दो मरीजों ने तोड़ा दम…

0
185
Kanpur News
Kanpur News

Kanpur News : कानपुर | कानपुर की सड़कों पर लगा जाम सोमवार को दो जिंदगियों पर भारी पड़ गया। अलग-अलग वाहनों में अस्पताल ले जाए जा रहे दो मरीजों ने ट्रैफिक जाम में फंसकर दम तोड़ दिया। मामला है हैलट पुल और एलएलआर मेट्रो स्टेशन के पास का, जहां करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।

Kanpur News : पहला मामला सचेंडी थाना क्षेत्र का है। पुलिस की पीआरवी गाड़ी बुजुर्ग हादसा पीड़ित को हैलट अस्पताल ले जा रही थी। लेकिन हैलट पुल के पास करीब 25 मिनट तक गाड़ी जाम में फंसी रही। इलाज मिलने से पहले ही घायल की मौत हो गई।

दूसरी ओर, शुक्लागंज निवासी मुन्ना को अचानक सीने में दर्द हुआ। परिवारजन ऑटो से कॉर्डियोलॉजी अस्पताल लेकर निकले। रास्ते में ऑटो एलएलआर मेट्रो स्टेशन के पास जाम में फंस गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया।

सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी तय करने में ऑटो को आधे घंटे से ज्यादा लग गया, जो सामान्य हालात में महज 10 मिनट का रास्ता है। लगातार दो मौतों से परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक शहर का जाम मरीजों की जान लेता रहेगा?

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here