Saturday, March 21, 2026
24.1 C
Raipur

जितेंद्र–तुषार कपूर ने 559 करोड़ में बेची मुंबई की कमर्शियल प्रॉपर्टी, जापान की NTT कंपनी बनी नई मालिक

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र और उनके बेटे तुषार कपूर ने मुंबई के सबअर्ब इलाके में स्थित अपनी एक बड़ी कमर्शियल प्रॉपर्टी को बेचकर रियल एस्टेट बाजार में हलचल मचा दी है। यह प्रॉपर्टी जापान की दिग्गज टेलीकॉम और टेक कंपनी NTT ग्रुप से जुड़ी इकाई NTT Global Data Centers ने करीब 559 करोड़ रुपये में खरीदी है। इस हाई-वैल्यू डील का रजिस्ट्रेशन 9 जनवरी को पूरा हुआ।

बालाजी आईटी पार्क की संपत्ति हुई ट्रांसफर

रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, यह सौदा तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए किया गया, जो जितेंद्र और तुषार कपूर की कंपनी पैंथियन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में है। NTT ग्लोबल डेटा सेंटर्स ने बालाजी आईटी पार्क में स्थित करीब 30,195 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल को 559.24 करोड़ रुपये में खरीदा है।

Read More : भूल जाइए ‘कृष 4’… ऋतिक रोशन की इस हिट फिल्म का सीक्वल तैयार! फैंस में जबरदस्त उत्साह

डेटा सेंटर और मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग शामिल

इस डील में ग्राउंड फ्लोर के साथ 10 मंजिला इमारत (DC-10) भी शामिल है, जिसमें एक अत्याधुनिक डेटा सेंटर संचालित है। इसके अलावा, चांदीवली स्थित आईटी पार्क परिसर में बना चार मंजिला डीजल जनरेटर स्ट्रक्चर भी सौदे का हिस्सा रहा। यह इन्फ्रास्ट्रक्चर डेटा सेंटर्स की जरूरतों के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है।

स्टांप ड्यूटी से मिली राहत

सरकारी प्रस्ताव 2024 के तहत इस लेन-देन पर स्टांप ड्यूटी नहीं ली गई, जिससे खरीदार को बड़ी राहत मिली। हालांकि, दस्तावेजों के अनुसार 5.59 लाख रुपये का मेट्रो सेस अदा किया गया है। रियल एस्टेट कंसल्टेंट्स के मुताबिक, इससे पहले मई 2025 में भी इसी क्षेत्र में करीब 855 करोड़ रुपये की एक बड़ी डील रजिस्टर की जा चुकी है, जो इस इलाके की बढ़ती कमर्शियल वैल्यू को दर्शाती है।

डेटा सेंटर हब बनता मुंबई

इस सौदे के साथ यह साफ हो गया है कि मुंबई का सबअर्ब क्षेत्र तेजी से डेटा सेंटर और टेक इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में उभर रहा है। अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की दिलचस्पी इस ट्रेंड को और मजबूत कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Shikha Sharma Rangoli Queen: MBBS छोड़ बनीं ‘Rangoli Queen’—शिखा शर्मा का inspiring सफर

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories