Janjgir-Champa :खस्ताहाल सड़क पर विरोध पड़ा महंगा: कांग्रेस विधायक और सरपंच समेत 12 जनप्रतिनिधियों पर FIR

Sanjay Sahu
Janjgir-Champa

Janjgir-Champa :जांजगीर-चांपा। खराब सड़कों के विरोध में चक्काजाम करने वाले कांग्रेस विधायक ब्यास नारायण कश्यप, एक सरपंच, उनके पति सहित 12 जनप्रतिनिधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई 30 जून को खोखसा ओवरब्रिज (NH-49) पर हुए प्रदर्शन के मामले में की गई है।

Janjgir-Champa :पुलिस के अनुसार, कांग्रेस विधायक, ग्राम जर्वे (च) की सरपंच, उनके पति और अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क की बदहाली के खिलाफ खोखसा ओवरब्रिज पर आवागमन बाधित कर छह घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान स्कूली बच्चों को भी प्रदर्शन में शामिल किया गया, जो भारतीय न्याय संहिता और बाल संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन माना गया है।

Janjgir-Champa :क्या है मामला?

Janjgir-Champa :जिला मुख्यालय से सिर्फ 3 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम जर्वे की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। करीब एक साल पहले भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन प्रशासनिक आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बार नाराज ग्रामीणों ने ओवरब्रिज पर चक्काजाम कर विरोध जताया।

Janjgir-Champa :प्रदर्शन के बाद अपर कलेक्टर की समझाइश और कलेक्टर से विधायक की बातचीत के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। कलेक्टर ने एक सप्ताह के भीतर मरम्मत शुरू कराने और दिसंबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।

Janjgir-Champa :इस दौरान विधायक ब्यास नारायण कश्यप ने एलान किया कि यदि तय समय में सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो वे अपनी विधायक निधि से 3 करोड़ रुपये खर्च कर खुद सड़क बनवाएंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *