CG NEWS: पानी संकट पर रायपुर में हंगामा: कांग्रेस और स्थानीय लोगों ने किया जोन कार्यालय का घेराव

Sanjay Sahu

CG NEWS: रायपुर। राजधानी में बढ़ते जल संकट को लेकर कांग्रेस (Congress)नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने नगर निगम के जोन क्रमांक 9 कार्यालय का घेराव किया।

CG NEWS: प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि कापा, नहरपार, डबरीपार, गणेशनगर और चंडीनगर जैसे क्षेत्रों में पिछले एक महीने से पानी की आपूर्ति बाधित है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं ने बताया कि उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरे घरों से पानी लाना पड़ रहा है और कई बार पीने के पानी के लिए भी संकट खड़ा हो जाता है।

READ MORE: CG Crime: अफेयर के शक में युवक ने प्रेमिका की हत्या, खुद पुलिस को दी सूचना

CG NEWS: प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर नहीं भेजे जा रहे हैं। वर्तमान में उपलब्ध टैंकर जरूरत के मुकाबले काफी कम हैं, जिससे समस्या और गंभीर होती जा रही है।

CG NEWS: इस दौरान श्रीकुमार मेनन ने नगर निगम को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जोन 9 में पाइपलाइन से नियमित जल आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए और कम से कम 10 टैंकरों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

READ MORE:  CG NEWS: अवैध महुआ शराब पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS: वहीं कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने भी कहा कि शहर के कई वार्ड पानी की समस्या से जूझ रहे हैं और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

CG NEWS: इधर, जोन कमिश्नर राकेश शर्मा ने आश्वासन दिया है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए टैंकरों की संख्या बढ़ाई जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

READ MORE:CG NEWS: रायगढ़: तमनार में ‘सूखा’ या सुशासन का नया प्रयोग? बंद पड़ी शराब भट्टी ने बढ़ाया ‘पियक्कड़ों’ का बीपी!…

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *