Sunday, September 6, 2026
Home National आज रात 8.30 बजे P.M नरेंद्र मोदी करेंगे देश को संबोधित, बड़े...

आज रात 8.30 बजे P.M नरेंद्र मोदी करेंगे देश को संबोधित, बड़े ऐलान की संभावना…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका, जिसके बाद सियासी माहौल गरमा गया है। बीजेपी ने इसके लिए कांग्रेस और विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि कांग्रेस ने सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

आज रात 8:30 बजे PM का संबोधन

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वे अपने संबोधन में महिला आरक्षण बिल और उससे जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर विस्तार से बात कर सकते हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना

कैबिनेट बैठक के दौरान पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि विपक्ष के कारण यह बिल पास नहीं हो सका। उन्होंने कांग्रेस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि महिलाओं के विरोध का राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ेगा।

12 साल में पहली बार ऐसा हुआ

मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका बताया जा रहा है जब सरकार किसी अहम बिल को सदन में पास नहीं करा सकी। इससे राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।

क्या होगा संबोधन का फोकस?

हालांकि प्रधानमंत्री के संबोधन का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे महिला आरक्षण, संसद की कार्यवाही और विपक्ष के रवैये पर अपनी बात रख सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here